Computer Network in hindi

HELLO दोस्तो पहले हम जान चुके हैं कि कंप्यूटर क्या है और इसके पीढ़ियां के बारे में। आज का लेख में हम बात करेंगे कंप्यूटर नेटवर्किंग क्या होता हैं। कंप्यूटर नेटवर्किंग कितने प्रकार के होते हैं और इनके बीच में क्या अंतर होता है। पर यह सब जानने से पहले आपको पता होना चाहिए कि नेटवर्क क्या होता है। दोस्तों मैं आपको सरल भाषा में समझाऊं तो नेेटवर्क का मतलब दो या दो से ज्यादा जब आपस में जुड़े हुए होते हैं,उसको नेटवर्क कहा जाता है।

What Is Computer Network (कंप्यूटर नेटवर्क क्या है)

आप जानते हैं कि कंप्यूटर नेटवर्क क्या होता है। Computer network एक सिस्टम होता है जहां पर एक से अधिक कंप्यूटर information और resources के लिए जुड़े हुए होते हैं। उसका मतलब यह होता है कि कंप्यूटर्स आपस में बात कर सकते हैं और हर एक कंप्यूटर जो उस कडी में जुड़े हुए होते हैं और दूसरे सिस्टम को information भेज सकते हैं।

नेटवर्क के प्रकार – Types Of Network

Network के निम्नलिखित 5 प्रकार होते हैं

  • LAN
  • MAN
  • WAN
  • PAN
  • HAN

LAN (Local area network) in Hindi

  • LAN का पूरा नाम लॉकल एरिया नेटवर्क होता है।
  • LAN वह network होता है जिसका इस्तेमाल एक छोटे area (क्षेत्र) के computers या devices को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है। जैसे कि – office, school, college आदि में।
  • इस तरह के network आपको school, colleges, office आदि में देखने को मिल जाते है।
  • दूसरे नेटवर्क की तुलना में LAN को create करना बहुत ही सस्ता होता है।
  • LAN का इस्तेमाल data को share करने, data को store करने तथा document को print करने के लिए किया जाता है।
  • LAN को बनाने के लिए बहुत बड़े software का इस्तेमाल नहीं किया जाता। LAN में कंप्यूटरों को आपस मे जोड़ने के लिए hub, switch, network adapter, router और Ethernet cable का प्रयोग होता है।
  • इसमें data transfer की speed बहुत ज्यादा होती है।

Advantages of LAN in Hindi – LAN के फायदे

  1. इसमे एक computer से दुसरे computer में data को बड़ी ही आसानी से शेयर कर सकते है।
  2. इसके द्वारा हम Internet को भी share कर सकते है।
  3. इसके द्वारा software program को share कर सकते है।
  4. इसमे communication बहुत easy और fast होता है।
  5. LAN समय की बचत करता है।
  6. LAN को बनाना काफी ज्यादा आसान होता है।
  7. Local Area Network में आप एक समय पर 1000 से भी ज्यादा computer को आपस में connect कर सकते है।

Disadvantages of LAN in Hindi – LAN के नुक़सान

  1. इस network में virus या malware फैलने का खतरा रहता है।
  2. LAN का area बहुत ही छोटा होता है इसलिए हम छोटे एरिया में ही Data को share कर सकते है।
  3. इसमें Server Area के crash होने की संभावना बनी रहती है।
  4. LAN को maintain करना ज्यादा मुश्किल होता है।
  5. इसमें security अच्छी नहीं होती है। अर्थात इसको hack कर पाना आसान होता है।
  6. इस तरह के network को maintain करके रखना काफी ज्यादा मुश्किल होता है।
  7. इसे setup करना मुश्किल है।

MAN (Metropolitan Area Network) in Hindi

  • MAN का पूरा नाम मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क है।
  • MAN का area (क्षेत्र) LAN से बड़ा होता है परंतु WAN से छोटा होता है।
  • MAN नेटवर्क LAN की तरह ही होता है परंतु MAN का एरिया बड़ा होता है।
  • MAN वह network होता है जो एक शहर में बहुत सारे computers को आपस में जोड़ता है।
  • उदाहरण के लिए – मान लीजिये आपके पास दिल्ली के अंदर अलग-अलग जगह पर बहुत सारे computers है। अब आप चाहते है कि आपके एक network से ये सभी कंप्यूटर connect हो जाए। तो ऐसे में आपको MAN network की ज़रूरत पड़ेगी। यानी एक network जो बहुत सारे computers को एक जगह से ही connect कर सकता है।
  • MAN network की रेंज 10 KM से लेकर 100Km के आसपास होती है। इसका मतलब आप एक network की मदद से 100 km के area को cover कर सकते है। जो की अपने आप में काफी ज्यादा है। MAN network का इस्तेमाल ज्यादा area को cover करने के लिए ही किया जाता है। MAN network का सबसे अच्छा उदाहरण cable network है। आपने अक्सर अपने घरो में T.V के अंदर cable network देखे होंगे।
  • एक MAN network को खुद एक organization या firm के द्वारा बनाया जाता है। क्योकि firm या organization ही अपने branch को connect करने के लिया इस network को बनाती है। इस network का owner कोई एक व्यक्ति नहीं होता। क्योकि इस network की ownership public और private दोनों होती है। उदाहरण के लिए बैंक की सभी branches को जोड़ने के लिए MAN का इस्तेमाल किया जाता है।
  • MAN में इस्तेमाल होने वाले protocols हैं- RS-232, Frame Relay, ATM, ISDN, OC-3, और ADSLआदि।

Advantages of MAN in Hindi – MAN के फायदे

  1. यह ज्यादा दूरी को cover करता है।
  2. यह LAN के मुकाबले कम expensive है।
  3. इस network की मदद से आप emails program को share कर सकते है।
  4. इस network की speed काफी ज्यादा अच्छी होती है।
  5. इस network की मदद से आप internet को share कर सकते है।
  6. LAN को MAN network में easily convert किया जा सकता है।
  7. इसमें आपको security काफी अच्छी मिलती है।

Disadvantages of MAN in Hindi – MAN के नुकसान

  1. इस network को manage करना काफी ज्यादा मुश्किल है।
  2. इसकी Internet speed अलग अलग हो सकती है।
  3. इसमें security होने के बावजूद hackers के attack होते रहते है।
  4. इसको setup करना काफी ज्यादा मुश्किल काम है।
  5. MAN network के setup के लिए technical लोगो की जरूरत होती है।
  6. इस network में ज्यादा wire की requirement होती है।

WAN (Wide Area Network) in Hindi

  • WAN का पूरा नाम वाइड एरिया नेटवर्क होता है।
  • WAN वह network होता है जो दुनिया के हर computer और devices को आपस में जोड़ता है। इसे हम international network भी कहते है। क्योकि यह नेटवर्क state to state और country to country की connectivity के लिए होते है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण internet है। दुनिया के किसी भी कोने से आप internet को access कर सकते है।
  • एक एक country को दुसरे country के network से जोड़ने के लिए इस network का use किया जाता है। ये दुनिया का सबसे बड़ा network भी माना जाता है। जो की पूरी दुनिया के computers को connect करता है। इस network को LAN of LANS के नाम से भी जाना जाता है।
  • इस network की सबसे बड़ी खासियत यह है की यह बड़े area को cover करता है। इसके अलावा इसका Data Rate भी ज्यादा है। WAN network भी दो प्रकार के होते है। 1.Enterprise WAN और 2.Global WAN
  • WAN network से connect होने वाले ज्यादातर कंप्यूटर public network का इस्तेमाल करते है ।
  • इस network को install करने में काफी ज्यादा पैसो का खर्च आता है। इसके अलावा इसको maintain करके रखना भी काफी ज्यादा मुश्किल होता है। जो कम्पनिया ये network provide करती है। उनको हम Network Service Provider कहते है.
  • इस network में data transmission की speed थोड़ी slow होती है। इस network को चलाने के लिए SONET, Frame Relay और ATM आदि technology का use किया जाता है।
  • WAN का एरिया LAN और MAN से काफी ज्यादा बड़ा होता है।
  • Wide area network का इस्तेमाल business, education और government के क्षेत्र में ज्यादा किया जाता है।

Advantages of WAN in Hindi – WAN के फायदे

1.यह नेटवर्क बहुत बड़े area को cover करता है।

  1. यह Centralized Data system को maintain करके रखता है।
  2. इसमें Data और files दोनों ही updated रहते है।
  3. ढेर सारे application और messages को आप इस network में share कर सकते है।
  4. इस network में आप software और resources को आसानी से share कर सकते है।
  5. WAN नेटवर्क global business के लिए फायदेमंद होते है।
  6. इस network में workload आसानी से distribute हो जाता है।
  7. इसकी bandwidth बहुत ही ज्यादा उच्च (high) होती है।

Disadvantages of WAN in Hindi – WAN के नुकसान

  1. बिना antivirus और firewall के इस network को चलाना मुश्किल है।
  2. इस network को setup करने में काफी ज्यादा खर्चा आता है।
  3. WAN network में troubleshooting की problem देखने को मिलती है।
  4. इस network में server down होने की समस्या बनी रहती है।
  5. इस network को maintain करना काफी ज्यादा मुश्किल है।

PAN (Personal Area Network) in Hindi

  • PAN का पूरा नाम पर्सनल एरिया नेटवर्क है।
  • Personal Area Network एक ऐसा नेटवर्क होता है जो पहले से ही devices के साथ connected रहता है।
  • इस network की range काफी ज्यादा छोटी होती है। इस network को केवल एक ही person के द्वारा use किया जा सकता है। इसकी रेंज 10 मीटर तक ही होती है।
  • PAN के द्वारा personal कंप्यूटर को ही connect किया जाता है इसलिए इसे personal area network कहते हैं।
  • ये network कुछ ही devices को allow करता है। जैसे computer , smartphone , smartwatch etc .
  • इस नेटवर्क की खोज Thomas Zimmerman ने की थी।

Advantages of PAN in Hindi – PAN के फायदे

  1. इसमें अलग से किसी network को connect करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
  2. इसके network को आपके अलावा कोई दूसरा व्यक्ति use नहीं कर सकता।
  3. ये network किसी भी तरह के data को transfer कर सकते है।
  4. इस network को use करना काफी ज्यादा आसान होता है
  5. इस network को setup करने में ज्यादा खर्चा नहीं आता।

Disadvantages of PAN in Hindi – PAN की हानियाँ

  1. PAN नेटवर्क की range काफी ज्यादा काम होती है।
  2. एक समय पर इस network को केवल एक ही इंसान use कर सकता है
  3. इसमें Data transfer की speed काफी ज्यादा slow होती है।
  4. ये नेटवर्क कमजोर signa आने पर crash हो जाते है।

HAN (Home Area Network) in Hindi

  • HAN की फुल फॉर्म “होम एरिया नेटवर्क” है।
  • अगर एक ही घर में सभी लोग एक ही network का इस्तेमाल करते है। तो उन्हें हम HAN network कहते है।
  • ये network बिलकुल भी personal नहीं होते क्योकि इनका use कोई एक व्यक्ति नहीं करता।
  • इस नेटवर्क के द्वारा हम घर की सभी devices जैसे कि- कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्ट फ़ोन आदि को connect कर सकते हैं।
  • इस नेटवर्क की रेंज 100 मीटर से कम होती है।
  • HAN को create करने के लिए modem और router का प्रयोग किया जाता है।

Advantages of HAN in Hindi – HAN के फायदे

  1. घर के किसी भी कोने में बैठकर आप इस network को access कर सकते है।
  1. इसके द्वारा आप video को देखने के साथ साथ live streaming भी कर सकते है।

3. घर के किसी भी कोने में बैठकर data को transfer कर सकते है।

4. घर के सभी लोग इस network का use कर सकते है।

Disadvantages of HAN in Hindi – HAN के नुक़सान

  1. HAN network की range बहुत ही कम है लगभग 100 मीटर।

2. इसमें file और data को transfer करने में काफी ज्यादा समय लगता है।

  1. कभी कभी network का server भी down हो जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *